फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन वाहन रोकने पर दो पक्षों में तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। उपखनिज से भरे वाहनों को रोकने पर दो पक्षों के बीच तकरार हो गई। लोगों की भीड़ लग गई। इस पर हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। गांव बन्नाखेड़ा में शनिवार को छोई की ओर से उपखनिज लेकर आ रहे दो डंपरों को खनन कारोबारियों ने रोक दिया। इस पर चालक और कारोबारियों की आपस में धक्का मुक्की हो गई। सूचना पर डंपर स्वामी और दोनों पक्षों के समर्थक मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष पुलिस चौकी में जाने लगे। लेकिन संख्या अधिक होने पर चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों को चौकी से बाहर कर दिया। बताते हैं कि दोनों पक्षों के बीच राजीनामा होने पर वाहन चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें