बाजपुर। गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी राशिद ने शनिवार देर शाम कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसका भाई रोहिद दिल्ली के शादीपुर में ढाई महीने से काम कर रहा है। उसने सात नवंबर को फोन कर घर आने की जानकारी दी थी। अब उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। परिजनों ने युवक की बरामदगी की मांग की है।