कालाढूंगी (नैनीताल)। वनकर्मियों ने बिना अनुमति के निजी भूमि से आम के पेड़ों को काटने के जुर्म में खेत मालिक से जुर्माना वसूला गया। प्रशिक्षु आईएफएस वैभव कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर एक में देवेंद्र बिष्ट ने अपनी निजी भूमि से बिना अनुमति के आम के चार हरे पेड़ों को काटा गया था, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से एक लकड़ी से भरी पिकअप को भी पकड़ा गया, आईएफएस ने बताया कि खेत मालिक द्वारा पेड़ों को काटने की कही से भी कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जिस कारण उससे 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।