फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात टैम्पो चालक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा के पास टैंपो की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला मोतीमहल निवासी मनीष कश्यप 19 पुत्र हरकरन कश्यप, वन परिसर निवासी गौरव 19 पुत्र डूंगर राम, हनुमानगढ़ी निवासी आशीष 18 पुत्र जुगल बृहस्पतिवार को बाइक से हल्दुआ से अपने घर रामनगर आ रहे थे कि तभी पीरूमदारा के पास उनकी बाइक टैंपो की चपेट में आ गई। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें