फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ की कोर्ट मे खनन मे पकड़े 24 वाहनो से वसूला 26 लाख का जुर्माना, दो वाहन राज सम्पति घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ डीके सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय में कोर्ट लगाई। इसमें अवैध खनन में लिप्त कुल 33 वाहनों के स्वामियों को बुलाया गया लेकिन इनमें से 24 वाहन स्वामी पहुंचे। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद डीएफओ ने 26.20 लाख रुपये का जुर्माना तय किया। रेंज अफसरों को निर्देशित किया कि वह जुर्माना वसूली के बाद जब्त किए गए 24 वाहनों को छोड़ दें। इनमें 18 डंपर, दो ट्रैक्टर ट्रॉली, चार छोटा हाथी वाहन शामिल थे। दो कारों को राज्य संपत्ति घोषित किया गया। सिंह ने बताया कि अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि यह वाहन दोबारा वन अपराध में पकड़े गए तो उन्हें राज्य संपत्ति घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें