फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोबाइल लुटेरे धरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानकमत्ता। नानकमत्ता पुलिस ने लूट के मोबाइल के साथ दो लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में आए फैक्ट्री एरिया थाना अनाज मंडी न्यू जिला पटियाला पंजाब निवासी साहब सिंह का बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया था। उन्होंने पुलिस में तहरीर देकर लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम कैथुलिया गांव के लखविंदर सिंह उर्फ कक्कू, श्याम सिंह बताया है। पुलिस ने दोनों को खटीमा कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें