फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडप्पू के जंगल में कार पेड़ से टकराई, 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। बाजपुर मार्ग में गड़प्पू के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोग कार में फंस गए। राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। इनमें राजस्थान के जिला भरतपुर निवासी दिनेश पुत्र रामलाल, रजत शर्मा पुत्र मुरारीलाल, वरुण पुत्र रामसरन पुष्पेंद्र कुमार पुत्र जगदीश, लालू सिंह शामिल थे। वह नैनीताल घूमने जा रहे थे। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आपात सेवा 108 से घायलों को सीएचसी कालाढूंगी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल रजत और वरुण को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें