बाजपुर। गांव लुधपुरा निवासी अरविंद ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर इसी गांव निवासी एक व्यक्ति पर नाली तोड़कर ईंटें घर ले जाने का विरोध करने पर पिटाई और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने, धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गांव रानी नंगला में उसके खेत पर सरकारी योजना के तहत नाली का निर्माण कराया गया। इसी गांव निवासी एक व्यक्ति नाली तोड़कर ईंटें घर ले गया है।