रामनगर (नैनीताल)। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से युवक की मृत्यु हो गई। कानिया क्षेत्र के ग्राम देवीपुर बासीटीला निवासी उमेश चंद्र आर्य (29) पुत्र प्रकाश राम आर्य ने सोमवार शाम जहर खा लिया। उसने अपने मित्र को फोन कर अस्पताल ले जाने को कहा। साथी ने उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे बड़े अस्पताल में ले जाने को कहा। साथी उसे निजी अस्पताल ले गया, जहां सोमवार रात उपचार के दौरान उमेश की मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनाें को सौंप दिया। वह बेरोजगार था। मृतक उमेश का एक बड़ा भाई और एक बहन है। घटना का कारण पता नहीं चल सका।