बाजपुर। गांव बन्नाखेड़ा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बुधवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर अपने बहनोई पर बिना तलाक के दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि धर्मेंद्र कुमार की बहन पूनम की शादी पांच साल पहले बाजपुर के गांव भटपुरी निवासी एक युवक से हुई थी। उसके बहनोई ने उसकी बहन पूनम और बच्चों को छोड़ दिया। मामला काशीपुर न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट के निर्णय से पहले ही दूसरी शादी कर ली जो न्याय संगत नहीं है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचित करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।