रामनगर (नैनीताल)। ग्राम पटरानी में दो महीने पहले हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित पक्ष ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम पटरानी ढेला निवासी रमेश राम ने 30 जुलाई को अपने पड़ोसी नीरज कुमार, उसके पिता नैन राम पर घर में घुसकर मारपीट, गालीगलौज कर घर से 10 हजार रुपये चुराने का आरोप लगाया था। सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इसके आधार पर पुलिस ने धारा 323, 504, 506, 380, 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।