फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया अपनी पुत्री के होने वालो ससुरालियो के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गैस गोदाम रोड ऊंटपड़ाव निवासी एक महिला ने अपनी पुत्री के होने वाले ससुरालियों पर दहेज मांगने, धमकाने का आरोप लगाया है। उसने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि पांच जुलाई 2016 को उसकी बेटी का रिश्ता काशीपुर निवासी युवक के साथ तय हुआ था। एक नवंबर को निकाह होना तय हुआ। तब से ईद आदि के उपहार, मेजबानी में करीब एक लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। रिश्ता तय करते समय ससुराल वालों ने दहेज की मांग नहीं की थी, लेकिन अब जब शादी का समय नजदीक आया तो लड़के वाले दहेज की मांग करने लगे हैं। रिश्ता तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। कहते हैं कि लड़के का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया है। जान से मारने की भी धमकी दी गई। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि उक्त मामले में दूसरे पक्ष को बुलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें