फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में सात को कुतों ब बंदरों ने नोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी कुत्तों व बंदरों ने सात लोगों को काटा। बाद में उन्होंने अपना बीडी पांडे अस्पताल में उपचार कराया। तल्लीताल निवासी गणेश लाल (58), रामगढ़ निवासी धनाराज (26), तल्लीताल निवासी नरेंद्र सिंह (37), स्टाफ हाउस निवासी शीला (24), चार्टन लाज निवासी राहुल कुमार (10), मल्लीताल निवासी जानकी देवी (52) और गंगा दत्त जोशी (75) को बंदरों व आवारा कुत्तों ने काटा है। सभी लोगों को रेबीज का इंजेक्शन लगाने के बाद छुट्टी दे दी गई। बता दें सितंबर में अभी तक 79 लोगों को आवारा कुत्ते और बंदर काट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें