गरुड़ (बागेश्वर)। आरती की दहेज हत्याकांड की जांच एसपी मुकेश कुमार ने सीओ कपकोट महेश जोशी को सौंपी है। सोमवार को सीओ ने थाना बैजनाथ आकर थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी ली। बता दें कि आरती की मां विमला देवी ने बेटी की हत्या के आरोप के मामले में अपने दामाद, बेटी के ससुर, सास और ननद को नामजद किया है।