फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहनावाज मर्डर केस मे आरोपियो के ऊपर बड़ी तीन धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम शंकरपुर खजांची स्थित बगीचे को लेकर ट्रांसपोर्ट व्यापारी हाजी अकरम का नजाकत मुखिया से विवाद चल रहा है। मुखिया को फंसाने के नाटक में 13 सितंबर को अकरम के नौकर मोहल्ला शक्तिनगर निवासी शाहनवाज उर्फ शानू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नामजद रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने जांच की। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी हाजी मो. अकरम, ग्राम भवानीपुर खुल्बे निवासी अंकुर शर्मा, ग्राम चिल्किया निवासी सुखबीर सिंह रावत को शनिवार को गिरफ्तार किया। उनका आईपीसी की धारा 302 के तहत चालान हुआ। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि इस तीनों आरोपियों पर 302 के अलावा 34 आईपीसी, 120बी, 25 आर्म्स एक्ट की तीन धारा और लगाई गई है। राठौर ने बताया कि विवादित जमीन के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं, यदि कोई भी जबरन कब्जा पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें