पंतनगर। रुद्रपुर के वार्ड नं. पांच पुराना खेड़ा निवासी प्लंबर जितेंद्र ने एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। कहा कि 17 जुलाई को उसके मोबाइल पर फोन कर कुछ लोगों ने उसे काम के बहाने पंतनगर बुलाया था। शांतिपुरी नाले के पास फुलसुंगी निवासी विपिन चौहान एवं एक अन्य ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल, नकदी एवं कागजात छीन लिए। शिकायत के बाद भी पंतनगर थाना पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। पांच सितंबर को आरोपियों ने भूरारानी मोड़ पर डंडों एवं चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसने रुद्रपुर की आदर्शनगर चौकी में तहरीर, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।