फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बनाते एक कारोबारी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। पुलिस ने खेत में बनी झोपड़ी में छापामार अवैध शराब बनाते एक कारोबारी को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 20 लीटर अवैध शराब बरामद की और शराब बनाने के उपकरण भी जब्त कर लिए। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई हेमचंद जोशी ने सिपाहियों के साथ कोदाखेड़ा गांव में गुरमेज सिंह के खेत में बनी झोपड़ी में छापा मारा। यहां गुरमेज अवैध शराब की भट्ठी चला रहा था। पुलिस ने गुरमेज को हिरासत में लेकर 20 लीटर अवैध शराब बरामद की। टीम ने भट्ठी तोड़कर शराब बनाने के उपकरण भी जब्त कर लिए और मौके पर ही 200 लीटर लाहन नष्ट किया। पुलिस ने गुरमेज के खिलाफ आबकारी अधिनियम के की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में एसआई ललित चौधरी, संजय कुमार व मनोज तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें