फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियो मे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को एक व्यक्ति का शव उसके कमरे में बरामद हुआ।
विज्ञापन

ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल निवासी खीम सिंह (42) पुत्र खुशाल सिंह शुक्रवार रात अपने कमरे में सोया था। शनिवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी मां शांतिदेवी ने कमरे के बाहर जाली में झांककर देखा तो खीम सिंह बेड के नीचे बेहोश पड़ा था। खीम सिंह के परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली रामनगर को दी। एसएसआई कविद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। कमरे से दो थैली कच्ची शराब की बरामद होने के कारण अंदेशा लगाया जा रहा है कि रात में अत्यधिक शराब पीने के कारण या हृदयगति रुकने से उसकी मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। मां शांति देवी ने बताया कि खीम सिंह का विवाह 13 साल पहले पाटकोट की नीमा से हुआ था। दोनों का एक बेटा भी है। विगत तीन साल से खीम सिंह की पत्नी नीमा उससे अलग रह रही थी। उस पर भरण पोषण के लिए कोर्ट में उसने दावा भी कर रखा था। कुछ दिनों पहले ही उसने कोर्ट में भरण पोषण के लिए 36 हजार रुपये भी जमा कराए थे। वह काफी तनाव में चल रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को खीम सिंह ने खूब शराब पी और बिना खाना खाए सो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें