फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने पड़ोसी पर लगाया बलात्कार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मालधनचौड़ क्षेत्र की युवती ने पुलिस में अपने पड़ोसी की शिकायत की है। आरोप है कि दो वर्ष पूर्व उसने नहाते समय वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर दुराचार किया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मालधनचौड़ क्षेत्र की युवती दो वर्ष पूर्व घर के पास नहा रही थी कि तभी उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना लिया। उसने यह वीडियो युवती को दिखाया और इसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी भी। शुक्रवार शाम युवती ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें