फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट टाईगर रिजर्व में मादा हाथी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज में गश्त के दौरान एक हथिनी का शव मिला है। सीटीआर के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बताया कि विभागीय कर्मचारी बृहस्पतिवार को ढेला रेंज की ढेला पूर्वी बीट के कक्ष संख्या 10 में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वनकर्मियों को एक हथिनी का शव मिला। इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। अफसरों ने भी मौका मुआयना किया। देखा कि उसके शरीर में हाथी के दांत से घाव हो गए थे। उसमें कीड़े पड़ने से संक्रमण हो गया था, जो पूरे शरीर में फैल गया था। इस कारण उसकी मौत हो गई। कार्बेट पार्क के डॉ. दुष्यंत शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी योगेश अग्रवाल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव को वहीं दफना दिया गया। इस दौरान सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा, ढेला के रेंजर पंकज शर्मा, विश्व प्रकृति निधि के चंदर नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें