बाजपुर। गांव खंबारी निवासी एक युवती ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर अपने बहनोई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती का बहनोई आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर धमकी देता है। कोतवाल बीडी उनियाल ने मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही है।