सितारगंज। ध्यानपुर गांव के लोगों ने उपजिलाधिकारी विनोद कुमार को ज्ञापन देकर गांव के रास्ते की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि करगड़ा के रास्ते पर एक किसान द्वारा अपने खेत से रास्ता मिलाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। पूर्व में प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पर सीमांकन कराया गया। इसमें अतिक्रमण मिलने पर राजस्व टीम ने किसान की जमीन की हदबंदी की थी, लेकिन किसान नहीं माना और अभी भी रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। वहां राम अवतार, रेशमा देवी, रेखा देवी, सुरेंद्र सिंह, गुड़िया देवी, क्रांति देवी, सुरजन सिंह आदि थे।