सुल्तानपुर पट्टी। चार दिन पहले अलमारी का लॉक तोड़कर करीब चार लाख रुपये आभूषण चोरी का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी।
बता दें कि बृहस्पतिवार रात मोहल्ला गांधीनगर निवासी राजेंद्र मौर्य के प्रथम तल स्थित कमरे में घुसकर चोर अलमारी का लॉक तोड़कर उसके अंदर रखी सोने की अंगूठी, खड़ुआ, हार, कुंडल, नथ, हसली, चांदी के 32 सिक्के, नौ जोड़ी पायल, चैन, तगड़ी, दो जोड़ी चूड़ी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। 6 अगस्त को गांव बरहैनी में एसबीआई एटीएम तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। चोर सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ गए थे। क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की घटना से लोग दहशत में हैं। नागरिकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।