रामनगर (नैनीताल)। भवानीगंज निवासी युवती को फेसबुक फ्रेंड बनाना भारी पड़ गया। चैटिंग करने के दौरान दिल्ली निवासी युवक ने उसकी दिल्ली पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। इस पर युवती सोमवार देर शाम रामनगर कोतवाली में शिकायत करने पहुंच गई। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि फेसबुक से उक्त युवक का नंबर निकालकर बात की गई है। युवक ने कहा है कि फेसबुक का सारा माजरा वहां आकर बताएगा। मंगलवार को कोतवाली में युवक और युवती की आमने-सामने बात कराकर मामले की सत्यता देखी जाएगी। युवक का इंतजार किया जा रहा है।