बाजपुर। धर्मकांटे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का वजन करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में चालक घायल हो गया। सोमवार को गांव संतोषपुर निवासी आसिफ अली ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गांव विक्रमपुर में धर्मकांटे तक वजन करने गया था।
इस दौरान उसकी कुछ युवकों से कहासुनी और मारपीट हो गई। आसिफ ने कोतवाली में तहरीर देकर कुछ युवकों पर पीटने और 9600 रुपये छीनकर फरार होने का आरोप लगाया है। एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।