फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरियों के गैंग रेप के आठ आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार नामजद आठ आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया। 21 जुलाई को गांव बरहैनी और सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र निवासी दो किशोरी भीख मांगते हुए गांव बेरिया दौलत क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान नौ युवकों ने घेराबंदी कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार को परिजनों ने केलाखेड़ा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसओ राजेश यादव ने बताया कि शनिवार को गांव शीतपुरी निवासी राजू, अर्जुन सिंह, बबलू, मुकेश, विजय, अर्जुन सिंह, गांव बांसखेड़ी निवासी विजय, गांव विजयरम्पुरा निवासी संजय को रुद्रपुर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। नामजद आरोपी भजन सिंह की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें