चकरपुर। महतगांव बिचपुरी एवं नौगवांनाथ तिराहे पर खुली शराब की दुकान का विरोध बढ़ता जा रहा है। इस बीच न्यायालय से चकरपुर में शराब की दुकान के सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू हो गई। इससे लोगों में खलबली मची है। दुकान के विरोध में सड़कों पर उतरी जनता न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 100 मीटर परिधि के बाहर धरना, प्रदर्शन कर रहे है। इसके विरोध में ग्रामीण महिलाओं ने गांव के एक संपर्क मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगाया।
उधर महतगांव बिचपुरी एवं नौगवांनाथ तिराहे पर खुली इस शराब की दुकान के विरोध में जनाक्रोश बढ़ने लगा है। व्यापार मंडल, सामाजिक संगठन सहित तमाम राजनीतिक दलों से जुड़े लोग भी इस दुकान का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि विभिन्न ग्रामों को जोड़ने वाले इस व्यस्त स्थान पर दुकान खुलना गलत है। एसडीएम विजयनाथ शुक्ल ने कहा कि आम जनता, पुलिस, शासन, प्रशासन न्यायालय के आदेश का पालन करने को बाध्य है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद शनिवार को चकरपुर-नौगवांनाथ मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाई। इनमें बबीता पोखरिया, गीता देवी, हीरा देवी, पार्वती देवी, नंदा देवी, कौशल्या देवी, भागीरथी देवी, हेमा देवी, कल्पना कन्याल, सुशील देवी, मनीषा देवी आदि थे।
शराब की दुकान के खिलाफ जनाक्रोश