फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोहों पर लगे अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला ने मंगलवार को मंडलभर के पुलिस कप्तानों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नैनीताल व यूएसनगर जिलों में अपराधों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को गंभीरता से लेते हुए दोनों जिलों के कप्तानों को इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने देश में बढ़ रही आतंकी घटनाओं को देखते हुए सभी पुलिस कप्तानों से अपने-अपने जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी रौतेला ने वाहन चोरी के अपराधों में प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वाहन चोर गिरोह के सदस्यों का पता लगाकर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कहा कि अपराध, कानून व्यवस्था की स्थिति समेत अन्य मुद्दों को लेकर हर माह पुलिस कप्तान अधिकारियों के साथ बैठकर समीक्षा करें। कहा कि अनावश्यक रूप से लंबे समय से विवेचनाधीन अभियोगों में लापरवाही करने वाले विवेचकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में बागेश्वर, पिथौरागढ़ व चंपावत जिलों में कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। तय किया कि जल्द ही इन जनपदों में नियुक्तियां कर दी जाएगी।

काशीपुर के आरक्षी देवेंद्र नेगी बने मैन आफ द मंथ
बैठक में पुलिस मैन आफ द मंथ का पुरस्कार जिला यूएसनगर के थाना काशीपुर के आरक्षी देवेंद्र नेगी को दिया गया। बैठक में नैनीताल के पुलिस कप्तान जन्मेजय खंडूरी, यूएसनगर के डा.सदानंद दाते, अल्मोड़ा की पी.रेणुका, चंपावत के रामचंद्र राजगुरु, बागेश्वर के वीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें