फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के पति पर झूठे मुकदमा लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन के पति पर रंजिशन फंसाने का आरोप
विज्ञापन

रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के ग्राम बसई की मानसरोवर कॉलोनी निवासी महिला ने बहन के पति पर रंजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बसई निवासी सुनीता घिल्डियाल ने बताया कि उसकी छोटी बहन पम्मी खोलिया का विवाह 30 दिसंबर 2016 को भवानीपुर खुल्बे निवासी संजय खोलिया के साथ हुआ था। कुछ दिन बाद ही वह उसे मारपीट कर दहेज की मांग करने लगा। पम्मी की रिपोर्ट पर संजय को जेल तक जाना पड़ा था। इस कारण संजय सुनीता और उसके पति से रंजिश रखता है। अब वह झूठे मुकदमे, झूठी शिकायत कर फंसाने की कोशिश कर रहा है। आर्थिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें