फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश के बदमाशों पर जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के लोग कर रहे जमीन कब्जाने का प्रयास
विज्ञापन

खटीमा। ग्राम मझोला निवासी उमेश सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी भूमिधरी जमीन पर न्यूरिया, पीलीभीत यूपी निवासी कुछ लोगों ने कब्जे का प्रयास किया है। चौकी प्रभारी सत्रहमील को सौंपी तहरीर में उमेश ने बताया कि मझोला गांव में उसके नाम खाता संख्या 86 रकबा 0.8977 हेक्टेयर भूमि वर्ग एक क में दर्ज है। 15 जून को जब वह अपने खेत में धान की पौध लगाने की तैयारी करने लगा तो वहां मौके पर खिरका न्यूरिया पीलीभीत निवासी आरोपी कुछ बदमाश लाठी, डंडों से लैस होकर ट्रैक्टर से उसकी भूमिधरी जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे थे। जब उसने कब्जे के प्रयास का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई, गाली गलौच की। इसकी जानकारी जब उसने अपने परिजनों को दी तो आरोपी फायर कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें