हल्द्वानी। रोडवेज बस से अल्मोड़ा भेजा जा रहा बरेली के एक व्यवसायी का 50 किलो खोया चुरा लिया गया। जिला बरेली यूपी की खोया मंडी कुतुबखाना निवासी तवरेज की फर्म बॉबी एंड संस से 16 अगस्त को रोडवेज बस यूपी 81 बीटी 6990 से 50 किलो खोया हल्द्वानी के लिए भेजा गया। इस मामले में व्यवसायी तवरेज ने बस परिचालक प्रदीप गुप्ता से बात की थी। खोया अल्मोड़ा की फर्म उपाध्याय स्वीट हाउस न पहुंचने पर व्यवसायी ने पूछताछ की। पता चला कि हल्द्वानी रोडवेज परिसर से सलीम ठेलेवाले ने खोया उतारा था। सलीम ने बताया कि ठेले से कोई व्यक्ति खोया ले गया था। अब वह व्यवसायी को पैसा देने में आनाकानी कर रहा है। इस मामले में व्यवसायी ने कोतवाली पुलिस से लिखित शिकायत की। बताया कि चार माह पहले भी बागेश्वर के लिए भेजा गया खोया चोरों ने चुरा लिया था लेकिन उसने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया कि ठेलेवाले ने खोया उतारकर बस से गायब कर दिया।