हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की छात्रा बुधवार को मंगलपड़ाव से लापता हो गई। परिवार के लोग छात्रा की तलाश कर रहे हैं। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी छात्रा की तलाश करने में जुट गई है। गौजाजाली की रहने वाली युवती एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। बुधवार को छात्रा कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद अपनी सहेली के साथ मंगलपड़ाव तक टेंपो से आई। सहेली अपने घर चली गई। देर तक छात्रा के घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। इस मामले में पिता ने बनभूलपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पिता ने बताया कि उसके घर मुरादाबाद यूपी के दो युवक मकान बनवाने के लिए बातचीत करने आए थे। आशंका है कि दोनों युवकों ने ही उसकी बेटी को भगाया है। पुलिस युवती तलाश में जुट गई है। एसओजी की टीम भी पुलिस के साथ काम कर रही है।