हल्द्वानी। बैंक खातों से रुपये निकालने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जालसाजों ने शुक्रवार सुबह राजेंद्र नगर राजपुरा निवासी सूरज की पत्नी कुसुम कश्यप के बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। कुसुम कश्यप का नैनीताल रोड स्थित नैनीताल बैंक लिमिटेड में खाता है। शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे कुसुम के मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। इस पर कुसुम के पति सूरज ने बैंक में जाकर एटीएम बंद कराया। इसके बाद घटना की लिखित जानकारी कोतवाल विक्रम सिंह राठौर को दी। एसएसआई विजय सिंह मेहता ने पूछताछ की तो पता चला कि पैसा निकलने से पहले कोई कॉल नहीं आया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आए दिन इस प्रकार की शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन अभी जालसाजों का पता नहीं चल सका है।
फोन भी नहीं आया और खाते से निकल गए 20 हजार रुपये