फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में तीन आढ़तियों के ताले टूटे हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मंडी में आग लगने की घटना को अभी व्यापारी भूले नहीं थे कि अब चोरी की वारदात हो गई। एक ही रात तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोर हजारों की नकदी समेट ले गए। जाते-जाते सीसीटीवी भी तोड़ गए। हालांकि दो संदिग्ध लोगों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज मेें आए हैं। चोरी की वारदात से नाराज व्यापारियों ने मंडी सचिव का घेराव किया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

बरेली रोड निवासी व्यवसायी सुभाष मोगा की गल्ला मंडी में आढ़त है। चोरों ने सोमवार की उनकी दुकान का ताला तोड़कर आलमारी और दराज को खंगाला लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। चोर कैमरे का तार तोड़कर चले गए। चोरों ने इस दुकान से सटे श्री राम गुप्ता की फर्म हरदेव शाह मंगत राम का भी ताला तोड़ दिया। यहां आलमारी से पांच हजार रुपये लेकर चले गए। सुशील कुमार ब्रदर्स की आढ़त का ताला भी तोड़ा गया। यहां से 65 हजार रुपये समेट लिए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर व्यापारियों नेे सीसीटीवी देखे तो दो लोग दिखाई दिए। हालांकि एक का चेहरा ढका हुआ था। मंडी चौकी की पुलिस ने मौके का मुआयना किया।


मंडी की तीन दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए दो व्यक्ति, पुलिस छानबीन में जुटी

व्यापारियों ने मंडी समिति के सचिव का घेराव किया
चोरी की वारदात से नाराज, सुरक्षा की मांग की
हल्द्वानी। गल्ला मंडी में दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना से व्यापारी नाराज हो गए। उन्होंने प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण की अगुवाई में मंडी समिति के सचिव विश्व विजय सिंह देव सिंह का घेराव किया। उन्होंने सुरक्षा की मांग भी की।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मंडी समिति की कार्यप्रणाली और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष मोगा ने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने और मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण ने आरोप लगाया कि मंडी की कैंटीनों में खुलेआम शराब और नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। मंडी से संबंधित वाहनों को आने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश सचिव गिरीश गुप्ता, राकेश गर्ग, योगेश, प्रदीप सब्बरवाल, राकेश गुप्ता, लखन चौहान, हाजी नफीस, गुरचरण प्रिंस अतुल मोंगा, सुरेंद्र कुमार, राधेश्याम, हजारी लाल, सुशील अग्रवाल, रामप्रसाद कश्यप, सौरभ अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें