हल्द्वानी। यातायात पुलिस ने एक ही स्कूल की दो बसों और चार अन्य जीप चालकाें को ओवरलोडिंग के तहत पकड़ कर इनका डीएल निरस्त करने के लिए भेजा है। यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने बताया कि पुलिस की टीम को नैनीताल रोड पर वाटिका के सामने चेकिंग के दौरान निर्मला कान्वेंट स्कूल की दो बसों में 15 से 20 बच्चे अधिक मिले। यातायात पुलिस ने टीपीनगर में वाहनों के प्रेशर हार्न चेक किये। इसके वाहन चालकों का चालान कर छोड़ दिया गया।