फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाबालिग टेंपो चालकों और नशेड़ियों पर पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में लोग नशेड़ियों और मनचलों से परेशान हैं। उनका यह भी आरोप है कि कम उम्र के बच्चे टेंपो और ऑटो चलाते हैं इससे हादसे हो सकते हें। सीओ ने शुक्रवार से अभियान चलाकर आरोपियों को हवालात में डालने का आश्वासन दिया है। बनभूलपुरा थाने के सामने रहने वाले पूर्व पार्षद शकील अहमद सलमानी ने सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल को तेज रफ्तार से चलने वाले टेंपो चालकों की अराजकता के बारे में ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि वे नशे में धुत होकर गाड़ी चलाते हैं। छात्राओं पर फब्तियां भी कसते हैं। बच्चे और बुजुर्ग गलियों में निकलने से भयभीत हैं। छात्राओं ने भी सीओ को अलग से ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मनचलों के स्थानों को भी बताया। सीओ का कहना है छेड़खानी के मामले में किसी प्रकार की पुलिस द्वारा भी कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें