फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंचुरी मिल कर्मी को मोबाइल एप से रुपये ट्रांसफर करना पड़ा महंगा

विज्ञापन
बैंक घोटाला
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। मोबाइल एप से रुपये ट्रांसफर करना सेंचुरी मिल कर्मी को भारी पड़ गया। साइबर जालसाज ने मिल कर्मी के खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पच्चीस एकड़ कॉलोनी निवासी दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने मोबाइल एप के माध्यम से मंगलवार शाम अपने एसबीआई अकाउंट से पीएनबी में 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन ट्रांसफर नहीं हुई। इस पर उन्होंने मोबाइल एप के कस्टमर केयर का नंबर गूगल में सर्च किया तो उन्हें 06289-527708 नंबर मिला। उन्होंने इस नंबर पर कॉल कर मामले से अवगत कराया। बातचीत के दौरान ही उनके नंबर पर एक मैसेज आया। दिग्विजय ने बताया कि फोन पर जिस व्यक्ति से बातचीत हो रही थी, उसने यह मैसेज उसे तुरंत उसी नंबर पर फारवर्ड करने को कहा। कहा कि आपके 20 हजार रुपये तुरंत वापस आ जाएंगे। इस पर उसने फोन काटा और अपने मोबाइल पर आए मैसेज को उसी नंबर पर फारवर्ड कर दिया। दिग्विजय ने बताया थोड़ी देर में एक मैसेज और आया, इसके बाद उसी व्यक्ति का फोन फिर उसके पास आया, वह बोला इस मैसेज को भी तुरंत उसी नंबर पर फारवर्ड करो। दिग्विजय ने दोबारा उसी नंबर पर फिर दूसरा मैसेज भी भेज दिया। कुछ ही सेकेंड में दिग्विजय के मोबाइल पर मैसेज आया कि आपका अकाउंट एक्सिस बैंक के अकाउंट से जुड़ गया है और दिग्विजय के खाते से 28000 रुपये कट गए। दिग्विजय ने बताया कि उन्होंने मोबाइल एप के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वह मामले की शिकायत लेकर कोतवाली और बैंक गया, लेकिन दोनों जगह अधिकारियों ने इस मामले में सहायता करने से इनकार कर दिया। दिग्विजय सिंह ने बताया उन्होंने उसी नंबर पर फिर फोन किया तो वहां से जवाब मिल रहा है कि आपके रुपये दो-चार दिन में वापस आ जाएंगे।

सेंचुरी मिल कर्मी को मोबाइल एप से रुपये ट्रांसफर करना पड़ा महंगा
रुपये तो ट्रांसफर नहीं हुए, सहायता मांगने को फोन करने पर जालसाल ने उड़ाए 28 हजार रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें