फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजूल की जमीन को लेकर मारपीट मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वैलेजली लॉज स्थित नजूल की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट होने पर हंगामा खड़ा हो गया। भोटियापड़ाव पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जमीन के बाबत सिटी मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेज दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि सोमवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि गौलापार के लोग वैलेजली लॉज में जमीन पर कब्जा करने के लिए आए हैं। पुलिस की जांच से पता चला कि गौलापार के लोग सुरेश तिवारी, इंद्रजीत ने करीब 25 साल पहले वैलेजली लॉज की जमीनों पर कब्जा किया था। दोनों ने काफी प्लॉट बेच दिया था। सिर्फ एक प्लॉट बचा था। इंद्रजीत ने मंदिर के पास स्थित अपना प्लॉट बेलवाल को बेचा था। सुरेश तिवारी का कहना था कि इंद्रजीत ने अपना हिस्सा बेचा था लेकिन उसका हिस्सा मौजूद है। इसी जमीन पर वैलेजली लॉज की श्यामा देवी, रवि शूटर को लेकर कब्जा करना चाहती थी। इसी को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद सुरेश की तहरीर पर श्यामा देवी, रवि शूटर के खिलाफ धारा 323, 504, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले भी धारा 107/16 के तहत कार्रवाई कर चुकी है। चौकी प्रभारी का कहना है कि नजूल की जमीन के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई है। जमीन पर अंतिम निर्णय जिला प्रशासन ही करेगा।
विज्ञापन



नजूल की जमीन कब्जे को लेकर मारपीट
हिस्ट्रीशीटर सहित दो पर मुकदमा दर्ज, सिटी मजिस्ट्रेट को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें