फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराफिट में टकराया ट्रक जाम फंसे रहे 10 घंटे तक यात्री

विज्ञापन
ट्रक खराब होने से ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह आठ बजे एक ट्रक पैरापिट से टकराने पर लंबा जाम लग गया। जाम इतना जबर्दस्त था कि पुलिस को इसे खोलने में करीब दस घंटे लग गए। इस दौरान हल्द्वानी और अल्मोड़ा की तरफ आने जाने वाली रोडवेज बसों से लेकर अन्य बड़ी गाड़ियां घंटों फंसी रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बागेश्वर से हल्द्वानी की तरफ जा रहा फलों से लदा ट्रक संख्या यूके04 सीबी 0736 जैसे ही रामगाढ़ पुल के पास पहुंचा तो असंतुलित होकर पुल किनारे बने पैरापिट से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक पुल पर फंस गया। इससे सिर्फ छोटे वाहनों के निकलने की जगह ही बची। सूचना पर करीब एक घंटे बाद खैरना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद हल्द्वानी से क्रेन को बुलाया गया, लेकिन क्रेन भीमताल और अन्य जगह जाम में फंसने के कारण करीब चार बजे पहुंच पाई। तब तक खैरना चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस कर्मियों की मदद से यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए छोटे वाहनों को बारी-बारी से छोड़ा। इसके बाद क्रेन से ट्रक को करीब पांच बजे तक हटाया जा सका। इस दौरान रातीघाट से पाडली तक जाम लग गया था। उधर, अल्मोड़ा की तरफ दोपाखी तक जाम लगा रहा। बड़े वाहनों को शाम छह बजे तक जाम में खड़े रहना पड़ा। छह बजे बाद मार्ग पूर्णत: खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें