फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनभूलपुरा पुलिस को बच्चों किशोरियों सहित छह की तलाश

विज्ञापन
Rajasthan police
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस को बच्चों और किशोरियों सहित छह की तलाश है। पुलिस लापता बच्चों की तलाश करने के लिए अन्य जिलों की खाक छान रही है।
विज्ञापन

भवाली निवासी आकर्षित जोशी (15) का परिवार आठ दिनों पहले लाइन नंबर 17 स्थित चिराग शाह की मजार पर झाड़ फूंक कराने के लिए आया था। मानसिक रुप से कमजोर बच्चा लापता हो गया। पुलिस बच्चे की तलाश करने रुद्रपुर गई है। शनिवार को कब्रिस्तान गेट की किशोरी लापता हो गई। शक है कि किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया है। 16 फरवरी को इंदिरानगर एक किशोरी लापता हो गई। पता चला कि वह रामपुर की तरफ गई है। इसी प्रकार 20 फरवरी को एक युवती इंदिरानगर से लापता हो गई। दोनों की विवेचना उपनिरीक्षक धर्म सिंह कर रहे हैं। नयीबस्ती से भी एक युवती लापता हुई है। 27 फरवरी को गफूरबस्ती से सात वर्ष का सुभान लापता हो गया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को आशंका है कि बच्चा कही ट्रेन पर तो नहीं चढ़ गया है। पुलिस की टीम बच्चे की तलाश करने के लिए रामपुर गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि किशोरियां और युवती अन्य कारणों के चलते लापता हुई हैं। दो बच्चों की तलाश करने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई है। संभावना है कि बच्चे ढूंढने से मिल जाएंगे। इस मामले में समीपवर्ती जिलों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें