फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के पीछे पड़ा तो शांति भंग में हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लड़की के पीछे पड़ने पर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने पूछताछ के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया। युवक का कहना था कि वह इंटर की एक छात्रा से प्यार करता है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के समक्ष मुक्तेश्वर भटेलिया निवासी रोहित ने बताया कि वह एमबीपीजी कालेज में बीए का छात्र है। वह 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली नबाबी रोड की एक छात्रा से प्यार करता है। छात्रा के पिता ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पढ़ाई करने के लिए वह जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में किराए का कमरा लेकर नैनीताल रोड स्थित एक दुकान में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें