फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल शिक्षक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। हल्द्वानी कुसुमखेड़ा स्थित अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार को टेंपो पलटने से घायल सहायक अध्यापक हल्द्वानी निवासी चंदन सिंह मेहता (38) ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। मेहता प्राथमिक विद्यालय गरगड़ी (पतलोट) में तैनात थे। 21 मार्च की शाम वह कुसुमखेेड़ा स्थित अपने घर से टेंपो पर बाजार जा रहे थे। अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के पास टेंपो पलटने से मेहता घायल हो गए थे। उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। मेहता का तीन दिन से हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार सुबह पांच बजे अस्पताल में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मेहता के निधन पर विधायक राम सिंह कैड़ा, शिक्षक प्रदीप बोरा, प्रधान हरेंद्र बर्गली, ललित मेहता, खीम सिंह बोरा, नरेंद्र नगदली, कुंदन मेहता, हरीश बर्गली आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल शिक्षक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें