फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमो का सामान फेंका मारपीट करने पर हंगामा

विज्ञापन
hangama - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के पास सस्ता मोमो बेचने पर दो फास्ट फूड मोबाइल वैन के लोगों में मारपीट हो गई। आक्रामक पक्ष ने मोमो को सड़क पर फेंक दिये। नैनीताल रोड पर एमबीपीजी के पास भाकुनी और काका फास्ट फूड के नाम से दो मोबाइल वैन वाले दुकान लगाते हैं। रविवार शाम भाकुनी फास्ट फूड हाफ रेट पर मोमो बेचने लगा। सस्ता सामान खाने के लिए भाकुनी के यहां भीड़ लग गई। तभी प्रतिद्वंद्वी दुकानदार से कहासुनी हो गई। दूसरे पक्ष ने वैन स्वामी जीवन भाकुनी, कारीगर संतोष वेदी, हरीश रौतेला, मनीष भाकुनी के साथ हाथापाई कर दी। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने वैन से मोमो उठाकर सड़क पर फेंक दिये। इस बीच उसकी वैन का सीसा भी टूट गया। भाकुनी ने भोटियापड़ाव पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर दोनों पक्षों को फटकार लगाई। चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि दोनों पक्षों को धारा 107/16 के तहत पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन



सस्ता मोमो बेचने पर मारपीट, सामान फेंका
हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने डांट कर हटाया, दोनों पक्ष पाबंद होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें