फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी बनाकर दो साल से किशोरी से किया दुराचार

विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। किशोरी को नशे के इंजेक्शन का आदी बनाकर उसके साथ दो साल से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि ग्राम टांडा मल्लू निवासी मोनू मलिक उसकी नाबालिग पुत्री को जानता था। आरोप है कि उसने दो साल से नशे के इंजेक्शन दिलवाकर किशोरी को नशेड़ी बना दिया है। इससे किशोरी की मानसिक दशा बिल्कुल खराब हो चुकी है। नशे में बदहवास होने पर मोनू दो साल से उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है। किसी से शिकायत करने पर वह जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देता है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506, पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि मोनू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दो साल से नशेड़ी बनाकर किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें