हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत जलाल शाह बाबा मजार के समीप स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले भी आरोपी को स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह तीन माह पहले ही जमानत पर छूटकर आया था।
थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के अनुसार बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि मजार पर एक व्यक्ति नशे की पुड़िया बेच रहा है। पुलिस ने जलाल शाह बाबा मजार के समीप घेराबंदी कर तस्कर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने 0.5 ग्राम स्मैक बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद वसीम गफूरबस्ती का रहने वाला है। पूछने पर पता चला कि आरोपी बहेड़ी से स्मैक खरीदकर लाता है। छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशेड़ियों को स्मैक बेचता है। आरोपी वसीम को पहले भी बनभूलपुरा पुलिस ने नौ मई को अमन सिद्दिीकी के साथ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। तीन माह जेल में रहने के बाद वह फिर जमानत पर आकर स्मैक का धंधा करने लगा था। आरोपी वसीम के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था।
स्मैक के साथ दूसरी बार आरोपी गिरफ्तार
तीन माह पहले जमानत पर छूटा था