फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगम सिनेमा बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने आईबैक्स सरगम सिनेमा हाल को शनिवार की सुबह बंद करा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि सिनेमाहाल के प्रबंधकों ने लाइसेंस की नवीनीकरण नहीं कराया था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन को शिकायत मिली कि आईबैक्स सरगम के प्रबंधकों के लाइसेंस की अवधि 31 मार्च तक की थी। इसके बाद सिनेमाह का नवीनीकरण नहीं कराया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बताया कि उच्चाधिकारी के आदेश का पालन करने के लिए नियमानुसार शनिवार की सुबह हाल बंद कराया गया है। इस दौरान सिनेमा का पहला शो देखने के लिए काफी दर्शक आए थे लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सिनेमाहाल प्रबंधकों के दो पार्टनरों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी कारण सिनेमा हाल का नवीनीकरण लटक गया था।

लाइसेंस नवीनीकृत नहीं कराने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें