हल्द्वानी। प्रेमिका की शादी तय होने पर तथाकथित प्रेमी ने रिश्ता तोड़ने के लिए धमकाने लगा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया। पुलिस ने हड़काया कि रिश्ता टूटा तो मनचले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मनचला प्रेमी पुलिस के तेवर से माफीनामे के रास्ते पर आ गया। लिखित माफीनामा देने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
फतेहपुर का युवक और बनभूलपुरा क्षेत्र की युवती एक निजी कंपनी में एक साथ काम करते हैं। युवक ने युवती को गर्ल फ्रेंड बनाया था। युवती की शादी एक युवक से तय होने पर तथाकथित प्रेमी को जलन होने लगी। उसने युवती को धमकाना शुरू किया यदि वह नजदीकी कायम नहीं रखी तो शादी नहीं होने देगा। इस मामले की जानकारी मंगेतर हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। थानाप्रभारी के आर पांडे ने हड़काया कि रिश्ता तोड़ने या धमकाने की शिकायत मिलने पर वह कार्रवाई करेंगे। पुलिस के बीच में आने पर तथाकथित प्रेमी की घिग्घी बंद हो गई। युवक द्वारा लिखित माफीनामा देने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को छोड़ दिया लेकिन हिदायत दी कि अब युवती शिकायत करेगी तो कार्रवाई की जाएगी।