फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अदालत के निर्देश पर बनभूलपुरा पुलिस ने युवती के बलात्कार मामले में युवक के साथ उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवती को घर में रखकर कागजात पर दस्तखत कराए गए थे। बनभूलपुरा निवासी युवती का आरोप है कि 14 जुलाई को शादी का झांसा देकर बिजनौर जिले के मझोला निवासी सादिक ने 14 जुलाई को उसके घर में शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 15 अक्तूबर को उसे स्कूटी से लेकर बिजनौर चला गया। अपने घर रखकर कागजात पर दस्तखत कराए। इस मामले में थाने से मुकदमा दर्ज नहीं होने पर परिजनों ने अदालत की शरण ली। अदालत ने धारा 156(3) के तहत सुनवाई के बाद बनभूलपुरा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने धारा 452, 376 के तहत बिजनौर जिले के मझोला निवासी सादिक, जावेद, अफसर, नाजिया और अरसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उपनिरीक्षक प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि तथ्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें