फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। नंधौर नदी में खनन कार्य में लगे डंपर की चपेट में आने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक को पकड़ लिया है। घटना से नाराज मजदूरों ने वाहनों में उपखनिज भरने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

कासगंज (यूपी) जिले के मानपुर नगरिया निवासी अमर सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ चोरगलिया के बिहारीनगर कड़ापानी प्रथम गेट के पास झाला बनाकर रहता है। सोमवार को अमर सिंह वाहनों में उपखनिज भरने के लिए चला गया। सुबह साढ़े आठ बजे उसका 12 साल का बेटा निर्मल शौच करने के लिए जंगल में गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर वह अपने झाले पर वापस आ रहा था। जैसे ही वह ट्रैक्टर उतरा, पीछे से आ रहे डंपर (यूपी 78 एटी 2116) ने उसे कुचल दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। कुछ देर बाद पुलिस ने उसे पकड लिया। निर्मल आठ भाई बहनों में पांचवें नंबर का था। उसकी मां रविवार को गेहूं की फसल काटने के लिए अपने घर चली गई थी। सूचना मिलने पर बच्चे के पिता चोरगलिया पहुंचे।
विज्ञापन


डंपर की चपेट में आने से बालक की मौत
चोरगलिया के बिहारीनगर कड़ापानी प्रथम गेट के पास हादसा
घटना से नाराज मजदूरों ने उपखनिज भरने से किया इनकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें