होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
रामनगर (नैनीताल)। ट्रेन की बोगी काट कर शहर के चार व्यापारियों का माल चोरी कर लिया गया। रामनगर के व्यापारी शफीक अहमद ने बताया कि लिबास हाउस के नाम सेे उनकी दुकान है। उनका कपड़ों का माल दिल्ली से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से आ रहा था। सोमवार को शाम चार बजे के बजाय रेलगाड़ी दिल्ली से सात बजे चली और रात 2:30 बजे रामनगर पहुंची। जब रेलगाड़ी रामनगर पहुंची तो ट्रेन की गार्ड रूम वाली बोगी में कटर से काटे गए थे। माल चोरी किया गया था। व्यापारी के अनुसार करीब 198000 रुपये के कपड़े चोरी हो गए। एक व्यापारी सोनू, सुभाष, चप्पल काम करने वाले सोनू, काशीपुर के एक व्यापारी का भी माल चोरी हुआ है। इस मामले को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन अधीक्षक रामनगर और आरपीएफ चौकी काशीपुर को पत्र दिया। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में अमरोहा के बीच माल चोरी हुआ है। रामनगर में आरपीएफ चौकी प्रभारी अंसार आलम ने ऐसी कोई जानकारी होने से इनकार किया।